काशीपुर। रंजिश के चलते नौ लोगों पर युवक से मारपीट करने का आरोप लगा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम बसई निवासी नंदराम पुत्र सेवाराम ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उनका नाबालिग बेटा काशीपुर के एक इंटर कॉलेज में पढ़ता है। रामगोपाल सिंह, रामपाल सिंह, रिंकू, अर्जुन सिंह, हेमराज सिंह, संजय, अरुण, अमन, अरविन्द उनके परिवार से रंजिश रखते हैं। 27 अप्रैल को उसका बेटा रात को कहीं जा रहा था। इस दौरान घात लगाए पहले से बैठे आरोपी उनके बेटे को जबरदस्ती बाइक पर बैठा कर ले जाने लगे। विरोध करने पर बेटे को लोहे की रॉड और बेल्ट से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। कुंडा कोतवाली प्रभारी विक्रम राठौर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
