काशीपुर। श्री कायस्थ सभा काशीपुर परिवार के शिक्षक शक्ति संयोजक नगर के मौहल्ला कानूनगोयान, निकट मुंशीराम चौराहा निवासी मनोज सक्सेना की पुत्री कु. हर्षा सक्सेना ने अपनी विलक्षण प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने द्वारा दी गईं सभी 5 प्रतियोगी परीक्षाओं में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, IBPS, तथा नैनीताल बैंक के माध्यम से प्रोबेशनरी ऑफिसर तथा SBI एवं इंडियन बैंक में जूनियर एसोसिएट पद इसमें सम्मिलित हैं। कु. हर्षा की अभूतपूर्व सफलता की खुशियों को संग बांटने एवं इस शुभ अवसर पर शुभकामनाएं प्रेषित करने हेतु श्री कायस्थ सभा काशीपुर का एक शिष्टमंडल मंगलवार सायं उनके आवास पर पहुंचा और कु. हर्षा को भगवान श्री चित्रगुप्त जी दरबार भेंट कर सम्मानित करते हुए उनके स्वर्णिम भविष्य के लिए अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित कीं। साथ ही कु. हर्षा की माता श्रीमती रितु सक्सेना एवं पिता मनोज सक्सेना को भी बधाई दी। शिष्टमंडल में संरक्षक अशोक कुमार सक्सेना, मुकेश कुमार सक्सेना एडवोकेट, सुशील कुमार सक्सेना (पोस्ट ऑफिस वाले), अध्यक्ष अभिताभ सक्सेना एडवोकेट, उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार सक्सेना, पूर्व उपाध्यक्ष स्वतंत्र नवीन एडवोकेट, सचिव राजेश कुमार सक्सेना, कोषाध्यक्ष किशन अवतार सक्सेना, विधि अधिकारी अपूर्व चित्रांश एडवोकेट, संयोजक-शिक्षक शक्ति प्रिंस कुमार सक्सेना एवं श्रीमती सरिता सक्सेना, मातृ शक्ति श्रीमती सुनीता सक्सेना आदि कायस्थ बंधु उपस्थित रहे।*********अपने क्षेत्र के समाचारों को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए आज ही संपर्क करें।*********

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
