June 9, 2026
IMG-20260609-WA0107

काशीपुर। मानसिक रूप से बीमार 63 वर्षीय व्यक्ति के बगैर बताए घर से चले जाने पर उसके पुत्र ने पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज करने‌ की गुहार लगाई है। कचनाल‌ गाजी अंतर्गत कुमाऊं कालौनी निवासी तालिब ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके 63 वर्षीय पिता फईम खान पुत्र खलील खान बीती 5 जून को शाम छह बजे बगैर किसी को बताए घर से कहीं चले गए और लौट कर नहीं आए। तमाम परिचितों व‌ रिश्तेदारों में खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं लग सका है। तालिब ने‌ मानसिक रूप से बीमार अपने पिता को खोजने की गुहार पुलिस से लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *