June 11, 2026
IMG_20260611_171201

रुद्रपुर (सूवि)। निष्क्रिय बैंक खाते चालू करवाने, नामिनी बनवाने, सामाजिक सुरक्षा योजनाओ में नए नामांकन के लिए 15 जून से जिले में विशेष शिविर लगाए जाएंगे। जिला लीड बैंक अधिकारी चिराग पटेल ने बताया कि जनपद की 375 ग्राम पंचायतों में शिविर लगाने के लिए रोस्टर तैयार किया जा रहा है। उन्होने बताया कि वंचित रह गए योग्य और इच्छुक लोगो का प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना में नामांकन इन शिविरो में कराया जाएगा। इसी तरह प्रधानमंत्री जनधन योजना के कई खाते निष्क्रिय है एवं इनमे री-केवायसी और सी-केवायसी करना जरूरी हैं। उन्होेने बताया कि पूर्व में एसे भी मामले सामने आए है जिनमे नामिनी नहीं बनाए जाने से खाताधारक की मृत्यु के बाद उनके परिवार या कानूनी वारिस को पैसा मिलने में परेशानी हुई हैं। ऐसे में जनपद में 15 जून से 15 जुलाई के बीच विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमे निष्क्रिय बैंक खाते चालू किए जाएंगे, नामिनी दर्ज करवाए जाएंगे, रीकेवायसी एवं सीकेवायसी कारवाई जाएगी और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में नामांकन किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *