June 13, 2026
Screenshot_2026-06-13-17-44-37-14

देहरादून।‌ चुनाव आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए आप घर बैठे भी प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसके लिए चुनाव आयोग ने वेबसाइट पर दो विकल्प दे दिए हैं। आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in पर दोनों विकल्प मौजूद हैं। पहला विकल्प ईसीआई नेट मोबाइल एप का है, जिसके क्यूआर कोड वेबसाइट के होमपेज पर सबसे ऊपर दिए गए हैं। आप इन्हें डाउनलोड करके अपने मोबाइल से एसआईआर का गणना प्रपत्र आसानी से भर सकते हैं। इसके अलावा वेबसाइट पर दूसरा विकल्प एसआईआर के लिंक का है। इस लिंक में दो लिंक दिए गए हैं। पहला गणना प्रपत्र भरने के लिए Fill Enumeration Form का है। दूसरा विकल्प 2003 की मतदाता सूची में अपना नाम तलाशने का है। फॉर्म वाले लिंक पर क्लिक कर पंजीकृत मोबाइल नंबर या वोटर आईडी कार्ड नंबर से एंटर करेंगे। आपकी डिटेल्स सामने आ जाएगी। इसमें नीचे फॉर्म भरने के लिंक पर क्लिक करें। जानकारी भरने के बाद एक फोटो अपलोड करेंगे। सबमिट कर देंगे। खास बात यह है कि आप अपना फॉर्म ट्रैक भी कर सकते हैं। देख सकते हैं कि आपका गणना प्रपत्र प्रक्रिया के कौन से चरण में पहुंच चुका है। प्रदेश में अब तक 50 प्रतिशत से अधिक गणना प्रपत्र मतदाताओं तक पहुंचाए जा चुके हैं। इनमें देहरादून जिले का प्रदर्शन सबसे कमतर है।

देहरादून का प्रदर्शन सबसे कम
हरिद्वार में 51.97%, नैनीताल में 49.85%, अल्मोड़ा में 59.81%, यूएस नगर में 44.69%, पिथौरागढ़ में 81.52%, बागेश्वर में 50.95%, चंपावत में 72.75%, चमोली में 43.97%, उत्तरकाशी में 58.49%, रुद्रप्रयाग में 47.07%, टिहरी में 67.65%, पौड़ी में 56.57%, दून में 39.18% फार्म बांटे गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *