काशीपुर। क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने अपने परिवार समेत एसआईआर प्रक्रिया के अंतर्गत अपना नाम दर्ज करवाया। इस दौरान पर उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे भी समय रहते अपने नामों का सत्यापन एवं पंजीकरण सुनिश्चित करें, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भागीदारी मजबूत हो सके। विधायक चीमा ने कहा कि मतदाता सूची में सही एवं अद्यतन जानकारी लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। उन्होंने सभी नागरिकों से एसआईआर अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने और अपने परिवार के प्रत्येक पात्र सदस्य का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने का आग्रह किया। इस दौरान पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, तहसीलदार पंकज चंदोला, एएलएमटी जगप्रीत सिंह एवं बीएलओ मौजूद रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
