काशीपुर। स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में महती भूमिका निभाने वाले महान स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी स्व. किशोरी लाल गुड़िया की 125वीं जयंती शनिवार, 20 जून को सायं 5 बजे से मानपुर रोड स्थित उदयराज कालेज प्रेक्षागृह में उनके परिवार द्वारा धूमधाम से मनाई जाएगी। जयंती का आयोजन सम्मान समारोह स्वरूप होगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवा प्रदान करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य होंगे। साथ ही भूमा पीठाधीश्वर स्वामी अच्युतानन्द तीर्थ जी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश, काशीपुर नगर निगम महापौर दीपक बाली, पूर्व विधायक काशीपुर हरभजन सिंह चीमा, पूर्व विधायक नैनीताल संजीव आर्य एवं दर्जा राज्यमंत्री सुश्री सीमा चौहान उपस्थित रहेंगे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
