June 18, 2026
IMG-20260618-WA0100

काशीपुर। सिख धर्म के पांचवें गुरू अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस पर काशीपुर बार एसोसिएशन द्वारा एसडीएम कोर्ट के सामने छबील लगाकर शर्बत वितरण किया गया। आयोजन में सरदार कश्मीर सिंह एडवोकेट ने अरदास पढ़ी। वहीं, एसोसिएशन अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे ने कहा कि 1606 ईस्वी में गुरु अर्जुन देव जी को लाहौर में शहीद किया गया। वह मानवता और शांति के पुजारी थे। संचालन कर रहे सचिव यशवंत सिंह चौहान ने कहा कि छबील प्रसाद मानव एकता को पुनः जीवित करने का माध्यम है। कार्यक्रम में एसोसिएशन उपाध्यक्ष विधु शेखर शर्मा, उपसचिव अंकित चौधरी, कोषाध्यक्ष बीसी नौटियाल, आय व्यय निरीक्षक गौरव मेहरोत्रा, पुस्तकालय अध्यक्ष राकेश प्रजापति, सदस्यगण प्रीति कश्यप, पंकुल गुप्ता, शुभम उपाध्याय, नरगिस, रणजीत सिंह, कैलाश कुमार, केदार सिंह, प्रीति शर्मा सहित आनंद रस्तोगी, संदीप सहगल, शैलेंद्र कुमार मिश्रा, भास्कर त्यागी, सैयद आसिफ अली, अंकित त्यागी, अनूप विश्नोई, पंकज कश्यप, सुरेंद्र सिंह, नवजोत सिंह, राम कुंवर चौहान, अब्दुल सलीम, विवेक मिश्रा, उमेश जोशी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *