June 20, 2026
Screenshot_2026-03-27-12-04-06-00

देहरादून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि योग भारत की सनातन संस्कृति की एक अमूल्य धरोहर है, जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और प्रयासों से वैश्विक पहचान मिली है। आज योग सीमाओं से परे जाकर संपूर्ण मानवता के कल्याण और सशक्त समाज का आधार बन चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महान ऋषि पतंजलि द्वारा दिया गया योग का ज्ञान केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि तन, मन और आत्मा का अद्भुत समन्वय है, जो हमें तनावमुक्त और संतुलित जीवन जीने की राह दिखाता है।मुख्यमंत्री धामी ने देवभूमि की आध्यात्मिक महत्ता को रेखांकित करते हुए राज्य सरकार के संकल्पों को साझा किया। कहा कि उत्तराखंड सदियों से योग, आध्यात्मिक साधना और ऋषि-मुनियों की पावन तपस्थली रहा है। यहां का प्राकृतिक वातावरण स्वतः ही सकारात्मक जीवन का संदेश देता है। राज्य सरकार उत्तराखंड को योग, आयुर्वेद, वेलनेस और प्राकृतिक चिकित्सा के वैश्विक केंद्र (Global Hub) के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
रोजगार के नए अवसर : नई नीति के तहत प्रदेश में योग व ध्यान केंद्रों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है, योग प्रशिक्षकों को सहयोग मिल रहा है और वेलनेस आधारित रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं।
*मुख्यमंत्री की 3 मुख्य अपीलें*
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के नागरिकों, विशेषकर युवाओं से योग को एक जनआंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए निम्नलिखित संकल्प लेने की अपील की है।
1-प्रतिदिन योगाभ्यास : योग को अपनी दैनिक जीवनशैली का अनिवार्य हिस्सा बनाएं ताकि शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहा जा सके।
2-अनुशासित जीवनशैली : स्वस्थ शरीर और संतुलित मन के साथ एक अनुशासित समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
3-नशामुक्त समाज का निर्माण : योग के माध्यम से युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करें और उत्तराखंड को पूरी तरह नशामुक्त बनाने में अपना योगदान दें।
मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि उत्तराखंड के युवा योग के इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाकर एक स्वस्थ, समृद्ध और सशक्त उत्तराखंड के निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *