जसपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से दिल्ली स्थित उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट कर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी डॉ. यूनुस चौधरी ने विभिन्न मुद्दों पर उनसे वार्तालाप कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बातचीत करते हुए डॉ. यूनुस चौधरी ने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड में तीसरी बार सत्ता पर काबिज होने को पूरी तरह तैयार है। मुख्यमंत्री श्री धामी की कार्यशैली की सराहना करते हुए डॉ. यूनुस चौधरी ने कहा कि उनके नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम व्यक्ति तक पहुंचा रहा है। आम जनता भाजपा सरकार की नीतियों से प्रसन्न है और केंद्र व उत्तराखंड प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार लाने को आतुर है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष को उत्तराखंड, विशेषकर जसपुर आने का निमंत्रण देते हुए डॉ. यूनुस चौधरी ने उन्हें बताया कि जसपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा सरकार द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों से जनता में सकारात्मक संदेश पहुंच रहा है। उन्होंने भारी यकीन के साथ कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जसपुर सीट भाजपा के ही खाते में जाएगी। इस दौरान दिये गये सुझावों के लिए डॉ. यूनुस चौधरी ने राष्ट्रीय महामंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनका स्नेह, मार्गदर्शन एवं संगठन के प्रति समर्पण हम सभी कार्यकर्ताओं को राष्ट्रसेवा के पथ पर निरंतर प्रेरित करता रहेगा।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
