June 24, 2026
Screenshot_2026-05-23-16-41-02-49

काशीपुर। एआरटीओ प्रवर्तन ने काशीपुर और सुल्तानपुर पट्टी क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान बिना टैक्स और परमिट संचालित हो रहे यूपी
नंबर के एक डंपर को सीज कर दिया गया। वहीं सात वर्षों से टैक्स जमा न करने वाले एक अन्य डंपर पर करीब 7.50 लाख रुपये की पेनाल्टी लगाई गई।
एआरटीओ प्रवर्तन संदीप वर्मा ने बताया कि मंगलवार शाम चलाए गए अभियान में बिना परमिट, टैक्स और ओवरलोड संचालन कर रहे कुल 25 वाहनों का चालान किया गया, जबकि छह वाहनों को सीज किया गया। जांच में एक डंपर पिछले सात वर्षों से टैक्स जमा किए बिना संचालित होता मिला, जिस पर नियमानुसार भारी जुर्माना लगाया गया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा और राजस्व संरक्षण के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *