June 25, 2026
FB_IMG_1782313224984

काशीपुर। उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्य मंत्री एवं काशीपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष रहे दिवंगत कांग्रेसी नेता मुकेश मेहरोत्रा की छठी पुण्यतिथि पर सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने को सोशल मीडिया पर होड़ रही। वहीं, बाजपुर रोड स्थित उनके प्रतिष्ठान मेहरोत्रा एंटरप्राइजेज में आयोजित श्रृद्धांजलि कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, व्यापारियों, राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों सहित बड़ी संख्या में नगरवासियों ने पहुंचकर स्व. मुकेश मेहरोत्रा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा के पश्चात जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए खिचड़ी एवं शरबत का वितरण किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। इस दौरान स्व. मेहरोत्रा के पुत्र अर्पित मेहरोत्रा ने कहा कि उनके पिता का संपूर्ण जीवन समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों के लिए समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय मुकेश मेहरोत्रा हमेशा गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए तत्पर रहते थे तथा समाज के हर वर्ग के लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनते थे। अर्पित मेहरोत्रा ने बताया कि अपने पिता की स्मृति को जीवंत बनाए रखने और उनके सेवा भाव को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से एक फाउंडेशन की स्थापना की गई है। यह फाउंडेशन निर्धन एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा सामाजिक कल्याण से जुड़े कार्यों के लिए समर्पित रहेगा। कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती अलका पाल, एडवोकेट मनोज जोशी, अरुण चौहान, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, त्रिलोक सिंह अधिकारी, जयसिंह गौतम, ब्रह्मा पाल, राम अग्रवाल, संदीप सहगल, जितेंद्र सरस्वती, गौतम मेहरोत्रा, अनिल शर्मा, संदीप चतुर्वेदी, निशित गुड़िया, मनोज जैन, इलियास माहिगीर, डा. रमेश कश्यप, विनोद होंडा के अतिरिक्त स्व. मेहरोत्रा के परिवारजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *