काशीपुर। चैती मेले के दौरान हुई वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा करती कोतवाली आईटीआई पुलिस ने 2 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे एवं निशानदेही पर चोरी की 6 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अज गणपति द्वारा जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं चोरी की घटनाओं के अनावरण हेतु चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक काशीपुर एसके सिंह के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर प्रशांत कुमार के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आईटीआई विक्रम सिंह राठौर के नेतृत्व में गठित विशेष पुलिस टीम द्वारा विगत माह चैती मेला के दौरान हुई वाहन चोरी की घटनाओं के खुलासे हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। इसी क्रम में बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा वकीलोवाला रोड स्थित पीएम आवास योजना से लगभग 100 मीटर आगे चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ एवं तलाशी के दौरान निखिल गोस्वामी पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी मौहल्ला महेशपुरा काशीपुर, हाल निवासी निकट ढेला पुल प्रगति हॉस्पिटल के पीछे काशीपुर तथा पिंटू पुत्र हरकेश निवासी वार्ड नंबर-4 मसवासी थाना स्वार जनपद रामपुर (यूपी) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम को देखकर उनका एक अन्य साथी अजय सिंह पुत्र अनिल कुमार निवासी सरबरखेड़ा (कुण्डा) मौके से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी हेतु संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे नशे की लत एवं अपने अन्य खर्चों की पूर्ति के लिए मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह राठौर, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अरविन्द बहुगुणा, उपनिरीक्षक हरविन्दर कुमार, हेड कांस्टेबल सिराज हुसैन, कांस्टेबल दीपक जोशी, धर्मेन्द्र भारती, सुरेन्द्र काम्बोज व रमेश बंग्याल थे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
