काशीपुर। भारतीय व्यापार मंडल की कार्यशाला में व्यापारियों की समस्याओं और उनके अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की गई। यहां जसपुर खुर्द अंतर्गत कुंडेश्वरी रोड स्थित एक रिसोर्ट में शनिवार सायं भारतीय व्यापार मंडल (उत्तराखंड) की बैठक हुई। भारतीय व्यापार मंडल (रजि.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंकुर सिंघल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तराखंड प्रभारी वैभव जैन, राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय जनमेजय व उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सतीश अग्रवाल दो दिवसीय दौरे के दौरान यहां पहुंचे। अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत के उपरांत अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन का विस्तार करना एवं मजबूत नीतियों व रीतियों के साथ आगे के कार्यों को बढ़ाना है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि यह संगठन पूरे भारतवर्ष में काम कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय संरक्षक सरेश बाला व आनंद भागवत की संस्तुति पर बसंत बल्लभ भट्ट को प्रदेश संरक्षक व राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री संजीव शर्मा, अभिषेक गोयल, नीरज कांडपाल, ललित रौतेला, विनीत सिंघल, कांती बल्लभ शर्मा, कविंद्र डसीला, संदीप चतुर्वेदी, नवीन अरोरा आदि मौजूद रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
