September 27, 2026
Screenshot_2026-08-04-13-59-32-98

काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन के सचिव यशवंत सिंह चौहान के खिलाफ थाना आईटीआई में दर्ज हुई प्रथम सूचना रिपोर्ट को लेकर अधिवक्ताओं का रोष थम नहीं रहा है। मंगलवार को तीसरे दिन भी अधिवक्ताओं ने धरना जारी रखते हुए कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे ने कहा कि अगर जल्द ही प्रथम सूचना रिपोर्ट समाप्त नहीं की गई तो आंदोलन और तीव्र होगा। सचिव यशवंत चौहान ने कहा कि मुझे लगातार धमकी भी मिल रही है। यहां उपाध्यक्ष विधुशेखर शर्मा, उपसचिव अंकित चौधरी, कोषाध्यक्ष बीसी नौटियाल, कश्मीर सिंह, राजेश कुमार, अनिल शर्मा, सदस्यगण प्रीति कश्यप, पंकुल गुप्ता, शुभम उपाध्याय, नरगिस, रणजीत सिंह, कैलाश कुमार, केदार सिंह, प्रीति शर्मा, अब्दुल रशीद नश्तर, शैलेंद्र कुमार मिश्रा, उमेश जोशी, भास्कर त्यागी, सैयद आसिफ अली, अब्दुल सलीम, शहाना एवं जसपुर बार एसोसिएशन सचिव अनिल जोशी समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *