August 6, 2026
IMG_20260403_184705

काशीपुर। अवैध शस्त्र लाइसेंस मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, काशीपुर द्वारा पूर्व पार्षद को जमानत दे दी गई है। काशीपुर के मौहल्ला थानासाबिक अंतर्गत मझरा रोड निवासी पूर्व पार्षद नौशाद हुसैन को काशीपुर पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था। आरोप था कि उनकी बंदूक का लाइसेंस शाहजहांपुर यूपी से बना है, जो कि फर्जी है। जिलाधिकारी शाहजहांपुर के यहां से कोई लाइसेंस जारी नहीं हुआ है। इस मामले में काशीपुर पुलिस ने चार्जशीट न्यायालय में पेश कर दी थी। इस पर पूर्व पार्षद के अधिवक्ताओं अमरीश अग्रवाल, मुनिदेव बिश्नोई एवं भारत भूषण ने द्वितीय जमानत प्रार्थना पत्र अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, काशीपुर के यहां प्रस्तुत किया और कहा कि क्योंकि विवेचना में सहयोग किया गया है और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय स्पष्ट है कि चार्जशीट के बाद जमानत मिलना आवश्यक है, क्योंकि जमानत अधिकार है और जेल अपवाद है। अधिवक्ता अमरीश अग्रवाल, मुनिदेव बिश्नोई एवं भारत भूषण के तर्कों से सहमत होकर अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, काशीपुर द्वारा पूर्व पार्षद को जमानत दे दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *