काशीपुर। नगर निगम परिसर में आयोजित उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा आयोजित “मुख्यमंत्री श्रमिक शिक्षण सामग्री एवं मुख्यमंत्री श्रमिक स्वच्छता सामग्री योजना” के अंतर्गत किट वितरण कार्यक्रम में बोलते हुए महापौर दीपक बाली ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हर वर्ग के विकास की योजनाएं बना रहे हैं और किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं हो रहा है। उनकी दूरदर्शी सोच ही तो है कि गरीब जनता तक घूमता फिरता अस्पताल पहुंचे, न कि गरीब इधर-उधर भटकता रहे। उन्होंने कहा कि काशीपुर नगर एवं क्षेत्र की जनता को जो भी परेशानी हो उसके लिए वे मेरे से संपर्क करें उनकी हर समस्या का समाधान होगा।
इस अवसर पर महापौर ने श्रमिक भाइयों एवं बहनों से संवाद कर उनके कल्याण हेतु संचालित विभिन्न जनहितकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि श्रमिक हमारे विकास की आधारशिला हैं और उनका सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने सभी पात्र श्रमिकों से आग्रह किया कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं तथा अपने परिवार के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में इन अवसरों का उपयोग करें।
विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की यह योजना बहुत शानदार है और उससे प्रदेश के गरीब तबके का उत्थान होगा। भाजपा के जिला महामंत्री अमित सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बगैर किसी भेदभाव के जनता के उत्थान की योजनाएं बना रहे हैं। हमें गर्व है कि इस प्रदेश को एक युवा और शानदार मुख्यमंत्री मिला है। उनका सोचना है कि हर गरीब तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे। सहायक श्रम आयुक्त अरविंद सैनी ने भी विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जनता को जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जिला महामंत्री सुशील शर्मा ने किया। इस अवसर पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी बलराम सिंह, प्रेम मेहता, मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र मानस, पर्यटन प्रकोष्ठ संयोजक चेतन अरोरा, पार्षद पुष्कर सिंह बिष्ट, अनिल कुमार व वैशाली गुप्ता व अन्य पार्षदों के अतिरिक्त मुकेश पाहवा, राजीव परनामी, घनश्याम सैनी समेत अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
