काशीपुर। देशभर के साथ ही काशीपुर में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व अत्यंत धूमधाम से मनाया जा रहा है। झांकियों के प्रदर्शन हेतु श्री गंगे बाबा मंदिर, मौहल्ला किला स्थित चौबे जी का मंदिर, मौहल्ला लाहौरियान स्थित श्री बालाजी पावन धाम मंदिर और मां गायत्री देवी मंदिर, मुंशीराम चौराहा के समीप स्थित श्री गीता भवन, मौहल्ला रहमखानी स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर, पुरानी सब्जी मंडी स्थित हनुमान मंदिर, मौहल्ला सिंघान स्थित श्री दुर्गा मंदिर, मौहल्ला काजीबाग स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर, बद्री भवन रोड स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर, श्री शीतला माता मंदिर आदि विभिन्न मंदिरों को फूलों और बिजली की झालरों से आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। घरों में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां उत्साहपूर्वक चल रही हैं। हर कोई कान्हा जन्म को लेकर उल्लास में डूबा है। “हाथी-घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की” गूंज के बीच पूजन किया जा रहा है। मध्यरात्रि 12 बजे कान्हा जन्म के उपरांत व्रत पारायण, आरती और प्रसाद वितरण किया जाएगा।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
