काशीपुर। काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज एक बार फिर अपना दमखम दिखाया। भारतीय युवा कांग्रेस के आहवान पर संगठन के जिलाध्यक्ष सारिम सैफी के नेतृत्व में एकजुट कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन द्वारा इस्तेमाल की गई आपत्तिजनक भाषा के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज करा रहे युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक की तानाशाहीपूर्ण गिरफ्तारी का जोरदार विरोध जताते हुए सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सारिम सैफी ने कड़े शब्दों में कहा कि विपक्ष की मुखर आवाज को दबाने के लिए भाजपा और उसकी सरकार द्वारा अपनाए जा रहे दमनकारी हथकंडे अब और बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक की गिरफ्तारी सरकार की कायरता और तानाशाही का खुला प्रमाण है। भाजपा सरकार चाहे जितनी ताकत लगा ले, युवा कांग्रेस सच्चाई और जनहित की लड़ाई से पीछे नहीं हटेगी। कार्यक्रम में अंकित मिड्ढा, दीपांशु, सुलेमान चौधरी, पंकज राठौर, मोहित राठौर, शादान इकबाल, विवेक कुमार, अभिषेक, आदित्य, मयंक, मनीष शर्मा, फैजान अंसारी और मौ. सुभान इत्यादि शामिल रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
