काशीपुर। जनजीवन उत्थान समिति के तत्वाधान में स्व. सत्येंद्र चंद्र गुड़िया मार्ग स्थित श्री जगदीश प्रेरणा भवन के सभागार में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें बोलते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत भारत वर्ष की सबसे पुरानी सभा ‘हिंदी प्रेम सभा’ के अध्यक्ष रहे।उनका जन्म 10 सितंबर 1887 को अल्मोड़ा में हुआ था उन्होंने कानून की डिग्री में विशेष योग्यता प्राप्त कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। गोष्ठी में बोलते हुए भास्कर त्यागी एडवोकेट ने कहा कि पं. गोविंद बल्लभ पंत स्वतंत्र भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री थे, उन्होंने जमींदारी प्रथा को खत्म कर किसानों का उत्थान किया। पंडित गोविंद बल्लभ पंत 1955 से 1961 तक भारत के गृहमंत्री भी रहे।1957 में उन्हें भारत वर्ष के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सैयद आसिफ अली एडवोकेट, देवांग मिश्रा एडवोकेट, विवेक मिश्रा एडवोकेट, कर्तव्य मिश्रा एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
