काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन द्वारा बार एसोसिएशन सभागार में भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत की जयंती अत्यंत धूमधाम से मनाई गई। समारोह में सर्वप्रथम अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे, सचिव यशवंत सिंह चौहान व समस्त कार्यकारिणी द्वारा पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर समारोह का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर बोलते हुए अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे ने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत बार एसोसिएशन काशीपुर के प्रथम अध्यक्ष रहे और काशीपुर उनकी कर्मभूमि रही। सचिव यशवंत सिंह चौहान ने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत ने स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष विधु शेखर शर्मा, उपसचिव अंकित चौधरी, कोषाध्यक्ष बीसी नौटियाल, आय-व्यय निरीक्षक गौरव मेहरोत्रा, पुस्तकालय अध्यक्ष राकेश प्रजापति, सदस्यगण प्रीति कश्यप, पंकुल गुप्ता, शुभम उपाध्याय, नरगिस, रणजीत सिंह, कैलाश कुमार, केदार सिंह, प्रीति शर्मा सहित मीडिया प्रभारी शैलेंद्र कुमार मिश्रा एडवोकेट, कश्मीर सिंह एडवोकेट, उमेश जोशी एडवोकेट, भास्कर त्यागी एडवोकेट, सैयद आसिफ अली एडवोकेट, मुस्तफा मलिक आदि उपस्थित रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
