September 22, 2026
IMG_20260921_190843

काशीपुर। श्री गणेश चतुर्थी के अवसर पर पिछले 17 वर्षों से निरंतर होते आ रहे श्री गणेश महोत्सव का आयोजन श्री बालाजी पावन धाम मंदिर कमेटी, मौहल्ला लाहौरियान, काशीपुर की ओर से इस वर्ष भी अत्यंत धूमधाम से किया जाना सुनिश्चित हुआ है। जानकारी देते हुए श्री बालाजी पावन धाम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि आगामी वृहस्पतिवार, 24 सितम्बर को मां मनसा देवी मंदिर के समीप रात्रि 8 बजे से आयोजित होने वाले 18वें विशाल श्री गणेशोत्सव में इस वर्ष टी-सीरीज के विख्यात भजन गायक रामकुमार लक्खा और शुभम तिलकधारी अपनी सुमधुर आवाज में मनोहारी भजनों की प्रस्तुति देंगे। उन्होंने समस्त भक्तजनों से इस आयोजन में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने का आहवान किया है। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्षों में हुए आयोजन में दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, मेरठ, मुजफ्फरनगर, हापुड़, आगरा, मथुरा, वृंदावन, पंजाब, हरियाणा के प्रसिद्ध भजन गायक अपनी आवाज का जादू चला चुके हैं। श्री बालाजी पावन धाम मंदिर कमेटी का उद्देश्य स्थानीय भजन गायकों को प्रोत्साहित करना भी होता है, यही कारण है कि आयोजन में स्थानीय भजन गायक भी अपनी शानदार प्रस्तुति से धमाल मचाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *