September 22, 2026
Screenshot_2026-09-21-20-52-42-39

काशीपुर। कांग्रेस पार्टी के वयोवृद्ध कद्दावर नेता, उदय राज हिंदू इंटर कॉलेज के प्रबंधक, नवचेतना सांस्कृतिक मंच के मुख्य संरक्षक और वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व सांसद स्वर्गीय सत्येंद्र चंद गुड़िया के परम मित्र एवं सहयोगी रहे नगर के मौहल्ला खालसा निवासी शिवनंदन प्रसाद अग्रवाल का 94 वर्ष की आयु में सोमवार देर सायं निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से जुड़े व्यक्तियों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, महापौर दीपक बाली, पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, भाजपा नेत्री श्रीमती मुक्ता सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरुण चौहान, मनोज जोशी एडवोकेट, अनुपम शर्मा, एनसी बाबा, सुशील गुड़िया, विमल गुड़िया, अशोक सक्सेना, संदीप सहगल, शिवम शर्मा, विकल्प गुड़िया, जितेंद्र सरस्वती, प्रदेश कांग्रेस सचिव डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, श्रीमती लता शर्मा, इन्दु मान आदि ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर पुण्य आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। वहीं, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती अलका पाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि वयोवृद्ध नेता शिवनंदन प्रसाद अग्रवाल जी का जाना समाज, राजनीति, शिक्षा व सांस्कृतिक क्षेत्र में एक अपूर्णनीय क्षति है, जिसकी पूर्ति आसंभव है। परमपिता परमेश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें एवं परिवार को शक्ति प्रदान करें। उन्होंने बताया कि महानगर कांग्रेस कमेटी, काशीपुर के समस्त कार्यकर्ताओं की ओर से मंगलवार को प्रातः 9:30 बजे उनके आवास पर पार्टी ध्वज अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *