काशीपुर। राधेहरि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए आईटीआई कोतवाली पुलिस ने कॉलेज प्रशासन, छात्र-छात्राओं और संभावित प्रत्याशियों के साथ बैठक की। इस दौरान पुलिस ने चुनाव को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कॉलेज परिसर और आसपास कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही आदर्श चुनाव आचार संहिता और लिंगदोह समिति की सिफारिशों का कड़ाई से पालन करने को कहा। पुलिस ने चुनाव प्रचार के दौरान अराजकता, हुड़दंग, नारेबाजी और विवाद से बचने के निर्देश दिए। कहा कि कॉलेज परिसर और मुख्य मार्गों पर वाहनों के काफिले निकालने, तेज रफ्तार में वाहन चलाने, स्टंट करने तथा हूटर या सायरन बजाने जैसी गतिविधियों से पूरी तरह दूर रहें। कॉलेज की संपत्ति को नुकसान न पहुंचाने और निर्धारित स्थानों पर ही प्रचार सामग्री लगाने के निर्देश दिए गए। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्वों की मौजूदगी की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा गया। पुलिस अधिकारियों ने चेतावनी दी कि शांति व्यवस्था भंग करने, यातायात नियमों का उल्लंघन करने या चुनाव आचार संहिता की अवहेलना करने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं में सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में प्राचार्या प्रो. सुमिता, चुनाव प्रभारी, छात्र-छात्राएं और संभावित प्रत्याशी मौजूद रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
