काशीपुर। श्री बालाजी पावन धाम मंदिर कमेटी, मौहल्ला लाहौरियान, काशीपुर की ओर से मुंशीराम चौराहा के समीप आयोजित 18वें श्री गणेश महोत्सव में मुंबई से आये टी-सीरीज कलाकार रामकुमार लक्खा के भजनों ने जमकर धमाल मचाया। वहीं, भजन गायक शुभम तिलकधारी ने भी अपने भजनों की मनोहारी प्रस्तुति दी। देर रात तक भक्तजन झूमते-नाचते गाते रहे। वृहस्पतिवार रात विध्न विनाशक भगवान गणपति महाराज की विधिवत पूजा-अर्चना के उपरांत आरंभ हुए कार्यक्रम में मुंबई से आये टी-सीरीज कलाकार रामकुमार लक्खा ने भगवान गणपति, खाटू श्याम और बालाजी के एक से एक सुंदर भजन प्रस्तुत कर भारी संख्या में उपस्थित भक्तजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस बीच “गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष साथ स्मृति चिन्ह भेंट कर रामकुमार लक्खा को कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया।
वहीं, लक्खा ने शुभम तिलकधारी की आवाज की प्रशंसा करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया। देर रात करीब ढाई बजे तक चले कार्यक्रम का समापन आरती के उपरांत प्रसाद वितरण कर किया गया। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष नरेश कुमार के अतिरिक्त डा. सतीश अरोरा, विपिन कुमार, विशेष कुमार, अभिषेक, सौरभ शर्मा, अनुज शर्मा, विपुल शर्मा, अभिषेक गोयल, सुनील कुमार, आयुष शर्मा लक्की, राकेश कुमार, श्याम सुंदर अरोरा, राजपाल, मुकेश गोस्वामी, अमित कुमार शर्मा समेत भारी संख्या में महिलाएं पुरुष और बच्चे उपस्थित रहे। उधर, आज सुबह विधि-विधान के साथ श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन हेतु मां गर्जिया देवी मन्दिर (रामनगर) ले जाई गई। यहां प्रतिमा विसर्जन किया गया। इस दौरान “गणपति बप्पा मोरया” की गूंज रही।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
