काशीपुर। काशीपुर-रामनगर रोड का निर्माण कार्य पुनः शुरू होने पर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला मंत्री अतुल पांडे ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और काशीपुर नगर निगम महापौर दीपक बाली का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि इससे आवागमन सुलभ रहेगा। साथ ही कहा-जो कहा, वो करके दिखाया, तरक्की का नया दौर आया। उल्लेखनीय है कि मानसून समाप्त होने के बाद मौसम साफ होते ही काशीपुर में रामनगर रोड का निर्माण कार्य सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में दोबारा तेजी से शुरू हो गया है। यह सड़क लंबे समय से जर्जर थी। मानसून और कुछ तकनीकी कारणों से इसका निर्माण कार्य बीच में धीमा या स्थगित हो गया था। मौसम साफ होते ही निर्माण कार्य ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। उन्होंने कहा कि सड़क को पूरी तरह गड्ढा मुक्त बनाया जाएगा। अतुल पांडे ने विकास कार्यों के प्रति संकल्पबद्ध महापौर दीपक बाली की प्रशंसा करते हुए कहा कि निर्माण कार्य फिर से शुरू होने से काशीपुर से रामनगर के बीच आवागमन करने वाले यात्रियों और स्थानीय राहगीरों को बड़ी राहत मिलेगी।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
