September 26, 2026
Screenshot_2026-09-26-18-14-42-73

काशीपुर। अलमारी में रखे जेवरात और नकदी चोरों ने घर में घुसकर चोरी कर ली। आईटीआई कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। ग्राम बरखेड़ा पांडे निवासी राजेश कुमार ने पुलिस चौकी पैगा में तहरीर देकर कहा कि 23 सितंबर की रात एक से तीन बजे के बीच अज्ञात चोर उसके घर में घुस आए। घटना के समय परिवार के सदस्य घर के आगे वाले कमरों में सो रहे थे। राजेश के अनुसार, छत की ममटी का दरवाजा खुला रह गया था, जिसका फायदा उठाकर चोर घर में घुस गये और अलमारी का ताला तोड़कर कीमती सामान चुरा लिया। राजेश ने गांव के कुछ लोगों और हाल ही में घर में एसी ठीक करने आए मैकेनिकों पर चोरी का संदेह जताया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *