काशीपुर। शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर निकाली गई मां मनसा देवी की भव्य शोभायात्रा में डोले पर विराजमान मां मनसा देवी की मूर्ति के दर्शन के लिए श्रृद्धालु जन 24 घंटे तक सड़कों पर डटे रहे।
रविवार दोपहर तीन बजे निकली शोभायात्रा का आरती के उपरांत रात तीन बजे हुआ विधिवत समापन किया गया। इस दौरान काशीपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही।
शोभायात्रा का जगह-जगह श्रृद्धाभाव से स्वागत किया गया। किसी ने फूल बरसाए, तो किसी ने फल, खाद्यान्न और पेय पदार्थ का वितरण किया। माता के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
भव्य शोभायात्रा में जागेश्वर से आए छोलिया नृतक दल और गतका पार्टी के सदस्यों ने करतब दिखाए। पानीपत की वीर हनुमान झांकी, मुजफ्फरनगर की शिव बारात और इटावा से आई झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। मां सरस्वती, साईं बाबा की पालकी, मां काली, महाकाल, राधा-कृष्ण, गणेश आरती, पंचमुखी हनुमान और राम-सीता-हनुमान सहित लगभग 100 झांकियां, घोड़े का डांस, बैंड और डीजे शामिल रहे। इन्हें देखने के लिए दोपहर तीन बजे से रात तीन बजे तक श्रृद्धालु सड़कों पर डटे रहे। इस दौरान काशीपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रही।
आयोजन समिति (मां मनसा देवी मंदिर/शिव मंदिर समिति रजि.) ने काशीपुर पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
