October 29, 2026
Screenshot_2026-10-29-15-11-18-36

         काशीपुर। कोतवाली आईटीआई पुलिस टीम ने अवैध असलहा व कारतूसों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, साथ ही काली स्कॉर्पियो सीज की है।               वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद उधम सिंह नगर के आदेशानुसार जनपद में अवैध असलहों की बरामदगी  का अभियोन चलाया जा रहा है, कल दिनांक 28/10/2026 को थाना कोतवाली आईटीआई एक स्कार्पियो में सवार दो व्यक्तियों द्वारा आकर बताया कि उनका एक काले रंग की स्कॉर्पियो के साथ टक्कर हो गई थी जिस पर स्कॉर्पियो चालक काफी गुस्से में आगबबूला होकर आमादा फौजदारी होकर मारपीट करने के लिए उसका पीछा कर रहा है और वे उससे बचने के लिए थाने आए हैं, इसी दौरान एक काले रंग की स्कॉर्पियो वाहन नं0-  UP31AA0808 कोतवाली आईटीआई गेट के पास पहुंची जिसे थाने पर मौजूद पुलिस कर्मचारी गणों की मदद से तत्काल रुकवाया गया जिसकी पहचान शिकायतकर्ताओं का पीछा कर रही कार के रूप में उनके द्वारा की गई जिस पर तीनों व्यक्तियों से थाना ITI में पूछताछ की गई दौराने पूछताछ काले रंग की स्कॉर्पियो चालक के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली आईटीआई के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त को अवैध असलहा व भारी मात्रा में कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया गया है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –*
नाम – शिवांग शर्मा पुत्र श्री अनीत कुमार शर्मा उम्र-19 वर्ष निवासी प्रकाश सिटी गेट नं0-02 के सामने खडकपुर देवीपुरा, थाना कोतवाली आईटीआई, जनपद उधम सिंह नगर
*बरामदगी का विवरण –*
1.  01 अदद तमंचा 315 बोर2. 01 जिन्दा कारतूस 7.62 mm बोर
3.  20 जिन्दा कारतूस 32 बोर
4.  07 खोखा कारतूस 315 बोर
5.  एक काले रंग का पिट्ठू बैग व एक काली स्कॉर्पियो संख्या UP-23-AA-0808

*अभियोग का विवरण –*
मु0एफआईआर नं0-408/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट
मु0क्र.सं.-2912/26 धारा 39/192/3/181/146/196/192(2)/202/207 एमवी एक्ट

*गिरफ्तारी / बरामदगी करने वाली पुलिस टीम –*

1. उ0नि0 बसन्त बल्लभ पन्त

2. कानि0 0689 राजेन्द्र जोशी

3. कानि0 0684 नरेश चौहान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *