November 23, 2026
Screenshot_2026-11-23-22-00-45-45

काशीपुर। ऊर्जा निगम और विजिलेंस की टीम ने संयुक्त रूप से विद्युत चोरी के खिलाफ सोमवार को मोहल्ला सिंघान में सघन चेकिंग अभियान चलाकर 12 व्यक्तियों को अवैध तरीके से बिजली चोरी करते पकड़ा। विभाग की ओर से सभी के खिलाफ केस दर्ज कराया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में विद्युत चोरी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेंगे और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सोमवार दोपहर चलाए गए अभियान के तहत टीम ने मोहल्ले के विभिन्न हिस्सों में बिजली कनेक्शनों और मीटरों की जांच की। इस दौरान 12 स्थानों पर अनियमितता और सीधे बिजली चोरी के मामले सामने आए। अधिकारियों ने बताया कि विद्युत चोरी से निगम को राजस्व की हानि होती है। साथ ही ओवरलोडिंग और असुरक्षित तारों के कारण हादसों का खतरा भी बना रहता है। संयुक्त अभियान में अधिशासी अभियंता बेगराज सिंह, उपखंड अधिकारी महक मिश्रा, सहायक अभियंता (विजिलेंस) पुनीत तथा अवर अभियंता अनिल, अजहर समेत ऊर्जा निगम और विजिलेंस टीम के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *