March 6, 2026
मानव गरिमा ब्यूरो

काशीपुर। चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हिन्दी विभाग की ओर से सन्त रविदास जी की जयन्ती के उपलक्ष्य में उनकी प्रतिमा पर महाविद्यालय के समस्त प्रवक्ता वर्ग एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों द्वारा माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर हिन्दी विभाग की विभागाध्यक्ष, एसो. प्रोफेसर डाॅ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने भक्ति कालीन निर्गुण काव्य धारा के कवि, सन्त और महान समाज सुधारक रविदास जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला एवं अन्त में महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ. कीर्ति पन्त ने सन्त रविदास जी के सरल, सहज सन्त स्वभाव से अनुप्रेरणा लेने व समाज में व्याप्त वैषम्य भेदभाव को मिटाकर एकजुट रहने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. रमा अरोरा, असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ. दीपा चनियाल, डाॅ. अंजलि गोस्वामी, डाॅ. गीता मेहरा, डाॅ. मंगला, डाॅ. रंजना, डाॅ. पुष्पा धामा, डाॅ. ज्योति गोयल, डाॅ. ज्योति रावत, डाॅ. मीनाक्षी पन्त, श्रीमती प्राची धौलाखण्डी, श्रीमती शीतल अरोरा, कु. किरन आदि उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *