October 26, 2026
मानव गरिमा ब्यूरो

काशीपुर। रामलीला मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा मनाए जाने वाले 6 उत्सवों में से एक भारतीय नव वर्ष के उपलक्ष में पथ संचलन का आयोजन रविवार सायं किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. शिवेंद्र कश्यप पंतनगर विश्वविद्यालय से रहे। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार जी द्वारा किए गए कार्य के बारे में बताया। कहा कि, देश का हिंदू जाग चुका है और अपने अधिकारों एवं राष्ट्र की उन्नति के लिए लड़ रहा है जो कि देश के लिए शुभ संकेत है। हिंदू समाज के संगठन के लिए बना संघ आज घर-घर तक पहुंच चुका है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. गुरमीत सिंह, प्रोफेसर केजीके महाविद्यालय मुरादाबाद ने की। उन्होंने हिंदू नव वर्ष पर आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना की तथा स्वयंसेवक के गुणों को बताया कि किस प्रकार प्रत्येक स्वयंसेवक अपने से ऊपर राष्ट्र को रखता है । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इस पथ संचलन कार्यक्रम में 1200 से अधिक स्वयंसेवकों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर आदय सर संघ संचालक प्रणाम किया गया तथा रामलीला मैदान से पथ संचलन का प्रारंभ कर चीमा चौराहा होकर माता मंदिर रोड, मेन मार्केट, डॉक्टर लाइन होते हुए नगर निगम इत्यादि मार्ग से होते हुए पुनः रामलीला मैदान में पहुंचा। कार्यक्रम का संचालन खंड कार्यवाह अमित जी द्वारा किया गया। मुख्य शिक्षक के रूप में सुनील जी रहे। मंच पर नगर संघ चालक अमित मित्तल, खंड संघचालक आशुतोष जी तथा जिला संघ चालक हरिश सक्सेना रहे। इस अवसर पर जिला प्रचारक सौरभ जी, सह जिला कार्यवाह सुमित जी, जिला बौद्धिक प्रमुख हिमांशु जी, नगर प्रचारक अभिषेक जी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *