काशीपुर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135 वीं जयंती महानगर/जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाई। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कमेटी अध्यक्ष श्रीमती अलका पाल के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप चौक चौक पर भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस दौरान अलका पाल ने कहा कि देश की एकता, अखंडता और समानता के लिए जिस तरह से डॉ. अंबेडकर के रचित संविधान ने भारत के प्रत्येक नागरिक को उसके अधिकार और कर्तव्य दिए, ऐसा उदाहरण दुनिया के किसी अन्य संविधान में दिखाई नहीं देता। आज आवश्यकता है डॉ. अंबेडकर के विचारों का अनुसरण करने की है। वहीं, एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस महासचिव अनुपम शर्मा ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर की विचारधारा कल भी प्रासंगिक थी और हमेशा रहेगी। भारत के इतिहास में कमजोर और वंचितो की मदद करने का उदाहरण डॉ. अंबेडकर के सिवा दिखाई नहीं देता। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ब्रह्मपाल, विमल गुड़िया, एडवोकेट हरीश कुमार सिंह, संजय चतुर्वेदी, एडवोकेट संदीप सहगल, जितेंद्र सरस्वती, एडवोकेट मनोज जोशी, एडवोकेट उमेश जोशी, एडवोकेट इंदर सिंह, एडवोकेट संदीप चतुर्वेदी आदि ने डॉ. अंबेडकर को आधुनिक भारत का रचयिता बताया, जिन्होंने देश में समानता का संदेश दिया। कार्यक्रम में इंदु मान, रोशनी बेगम, राशिद फारूकी, सुभाष पाल, डॉ. करण सिंह पाल, संजीव शर्मा, मंसूर अली मंसूरी, अनिल शर्मा, अर्पित मेहरोत्रा, विनोद होंडा, गोपाल सिंह सैनी, गौरव चौधरी, इकबाल अदीब, विनोद मेहरोत्रा, त्रिलोक सिंह अधिकारी, विधु शेखर शर्मा, सरित चतुर्वेदी, अक्षत मिड्डा, रवि पपनै, रियासत अली, महेंद्र लोहिया, राजेश शर्मा एडवोकेट, निशित गुड़िया, अनिल शर्मा एडवोकेट, टीका सिंह सैनी, नौशाद उस्मानी, राकेश भगत, हरीश त्रिपाठी, अर्पित सौदा, महेंद्र बेदी, चंद्रभूषण डोभाल, जगदीश पाल, अजीत शर्मा, राजीव कचौड़िया, सुरेंद्र बटला, सुंदरलाल पाल, प्रदीप जोशी, शिवम उपाध्याय, परम सिद्धू, महेंद्र चौधरी, बलवीर सिंह, दीपक गुप्ता, मोहम्मद सैफ, सारिम सैफी, गुल्लू महागीर, इलियास महागीर, इफ्तिखार सोना, राकेश भगत, मंसूर मेफेयर आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वहीं, अंबेडकर शोभा यात्रा का भी कांग्रेस कमेटी काशीपुर की ओर से स्वागत किया गया।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
