April 23, 2026
IMG-20260417-WA0151

काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन द्वारा आज बार एसोसिएशन के सभागार में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती अत्यंत हर्षोल्लास से मनाई गई। इस मौके पर बोलते हुए एसोसिएशन अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने ऐसा संविधान दिया जिससे पूरे विश्व ने सीख ली। संचालन कर रहे बार एसोसिएशन के सचिव यशवंत सिंह चौहान ने कहा कि महामानव डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान में ऐसे ऐसे मोती पिरोए हैं जो हमें एक सूत्र में बांधे हुए हैं। अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में बार एसोसिएशन अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे, सचिव यशवंत सिंह चौहान, उपाध्यक्ष विधु शेखर शर्मा, उपसचिव अंकित चौधरी, कोषाध्यक्ष बीसी नौटियाल, आय व्यय निरीक्षक गौरव मेहरोत्रा, पुस्तकालय अध्यक्ष राकेश प्रजापति के अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य प्रीति कश्यप, पंकुल गुप्ता, शुभम उपाध्याय, नरगिस, रणजीत सिंह, कैलाश कुमार, केदार सिंह, प्रीति शर्मा, शैलेंद्र कुमार मिश्रा एडवोकेट, अब्दुल सलीम एडवोकेट, आनंद रस्तोगी, कश्मीर सिंह एडवोकेट, उमेश जोशी एडवोकेट, भास्कर त्यागी एडवोकेट, अंकित त्यागी एडवोकेट, विवेक मिश्रा एडवोकेट व रोहित नायक एडवोकेट आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *