काशीपुर। चैती मेला क्षेत्र में आज दोपहर पुलिस को एक अज्ञात वृद्ध का शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची कोतवाली आईटीआई पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। आईटीआई कोतवाल प्रभारी रवि सैनी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की उम्र लगभग 60 वर्ष के करीब होगी। शव की शिनाख्त के प्रयास किया जा रहे हैं। शव की शिनाख्त के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों को फोटो भेज दिए गए हैं।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
