April 23, 2026
IMG_20260418_125459

काशीपुर। नगर निगम काशीपुर द्वारा जारी एक महत्वपूर्ण विज्ञप्ति में शहरवासियों को फर्जी नियुक्ति के नाम पर हो रही ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी गई है। निगम प्रशासन के अनुसार, कुछ संगठित गिरोह नगर निगम में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवाओं से अवैध रूप से धन वसूल रहे हैं, जिससे न केवल आम लोगों को आर्थिक नुकसान हो रहा है बल्कि नगर निगम की छवि भी प्रभावित हो रही है। मुख्य नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट ने स्पष्ट किया है कि नगर निगम स्तर पर इस प्रकार की किसी भी नियुक्ति का कोई प्रावधान नहीं है। सभी नियुक्तियां शासन स्तर से विधिवत विज्ञप्ति जारी होने के बाद ही की जाती हैं। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति या संस्था नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे की मांग करता है, तो वह पूरी तरह अवैध है। नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस तरह के मामलों में स्वयं या अपने प्रतिनिधि के माध्यम से सीधे नगर निगम से जानकारी प्राप्त करें और किसी भी प्रकार की अवैध वसूली से बचें। नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट की ओर से जारी इस सूचना में यह भी कहा गया है कि संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें, ताकि ऐसे गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सके। नगर आयुक्त श्री बिष्ट ने जनसाधारण से अनुरोध किया है कि नौकरी के नाम पर पैसे मांगने वालों से सावधान रहें औरकिसी भी जानकारी के लिए सीधे नगर निगम से संपर्क करें तथासंदिग्ध मामलों की सूचना तत्काल दें। यह कदम युवाओं को ठगी से बचाने और पारदर्शिता बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *