काशीपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला काशीपुर द्वारा “नारी शक्ति अधिनियम” का विरोध करने पर कांग्रेस के दोहरे चरित्र के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रशान्त पण्डित के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस का पुतला फूंककर यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि महिलाओं के अधिकारों और सम्मान के मुद्दे पर किसी भी तरह की राजनीति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला अध्यक्ष भाजयुमो काशीपुर प्रशान्त पण्डित ने कहा कि नारी शक्ति का सम्मान ही सशक्त भारत की पहचान है। इस अवसर पर पूर्व महापौर ऊषा चौधरी, पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, राज्यमंत्री सीमा चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा गौरव कौशिक, जिला महामंत्री करन भारद्वाज गोविन्द यादव, जिला उपाध्यक्ष सतविंदर सिंह, आकाश कांबोज, जिला मंत्री पीयूष प्रधान, प्रियांशु कथुरिया, गुनगुन पवार, रजनी ठाकुर, मंडल अध्यक्ष राहुल कश्यप, राहुल खन्ना, नारायण मंडल, देवेन्द्र सिंह, अमित बग्गा, सचिन ठाकुर, लोकेश यादव, महिला कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण व अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे ।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
