काशीपुर। पूर्व सांसद सत्येन्द्र चन्द्र गुड़िया की 16वीं पुण्य तिथि अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा काशीपुर महानगर के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी ने पं. सत्येन्द्र चंद्र गुड़िया मार्ग (रतन रोड) स्थित जगदीश प्रेरणा भवन में पुष्पांजलि अर्पित कर श्रृद्धापूर्वक मनाई। संगठन के प्रदेश महासचिव उमेश जोशी एडवोकेट ने श्री गुड़िया द्वारा काशीपुर के लिए कराए गए कार्यों के बारे में बताया। महानगर अध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्रा एडवोकेट ने गुड़िया जी की राह पर चलने का आहवान किया।
इस स्मृति सभा का संचालन महानगर महासचिव संदीप चतुर्वेदी एडवोकेट ने करा। कार्यक्रम में संरक्षक पंकज पंत, डा. गिरीश तिवारी, चन्द्र भूषण डोभाल, अरविंद शर्मा, महिला महानगर अध्यक्षा लता शर्मा, महिला जिला अध्यक्षा प्रभा तिवारी, कार्यवाहक जिला अध्यक्ष प्रदीप जोशी, महानगर उपाध्यक्ष बसंत बल्लभ भट्ट, कोषाध्यक्ष मोहन चन्द्र पपनै, सचिव विधुशेखर शर्मा, भास्कर त्यागी एडवोकेट, शुभम उपाध्याय एडवोकेट, प्रीति शर्मा एडवोकेट, राकेश लखेड़ा, शौर्य लखेड़ा, पंकज पंत, हौसला मिश्रा, शरद पंत, पूनम पंत आदि ब्राह्मण उपस्थित थे। उधर, जनजीवन उत्थान समिति द्वारा स्व. सत्येंद्र चंद्र गुड़िया की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें बोलते हुए समिति अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्रा एडवोकेट ने कहा कि काशीपुर क्षेत्र के विकास के लिए स्व. सत्येंद्र चंद्र गुड़िया द्वारा किए गए कार्यों को काशीपुर का जनमानस कभी नहीं भूल पाएगा। उन्होंने अपना पूरा जीवन ईमानदारी व निष्ठा के साथ काशीपुर क्षेत्र के विकास में लगा दिया। ऐसे व्यक्तित्व की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन कर उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा लेना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम में भास्कर त्यागी एडवोकेट, सैयद आसिफ अली एडवोकेट, देवांग मिश्रा एडवोकेट, राम शर्मा एडवोकेट, कर्तव्य मिश्रा एडवोकेट, विवेक मिश्रा एडवोकेट, अमृतपाल सिंह एडवोकेट, नवजोत सिंह एडवोकेट आदि उपस्थित थे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
