April 24, 2026
Screenshot_2025-07-24-15-17-12-83

काशीपुर। मीटर से पहले कट लगाकर दो घरों में बिजली चोरी पकड़े जाने पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। विद्युत वितरण खंड जसपुर के उपखंड अधिकारी शैलेंद्र कुमार सैनी ने कुंडा कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि विभाग की टीम ने बाबरखेड़ा क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने शमशाद और शाहिद को विद्युत मीटर से पहले कट लगाकर अवैध रूप से बिजली उपयोग करते हुए पकड़ा। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ विद्युत अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *