काशीपुर। शहर की प्रमुख रामनगर रोड का पुनर्निर्माण कार्य फिर से शुरू होने पर प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला मंत्री अतुल पांडे ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और काशीपुर नगर निगम महापौर दीपक बाली का आभार व्यक्त किया है। अतुल पांडे ने बताया कि करोड़ों रुपये की लागत वाली यह महत्वाकांक्षी परियोजना कुछ दिन पहले तकनीकी कारणों के चलते रोक दी गई थी, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। अब काम दोबारा शुरू होने से लोगों को जल्द ही बेहतर सड़क मिलेगी। उन्होंने याद दिलाया कि लंबे समय से गहरे गड्ढों और क्षतिग्रस्त स्थिति के कारण लोगों के लिए यह सड़क परेशानी का सबब बनी हुई थी। विशेषकर बरसात के मौसम में स्थिति और भी खराब हो जाती थी, जिससे वाहन चालकों और पैदल चलने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। आमजन की परेशानी के मद्देनजर महापौर दीपक बाली ने मीडिया के समक्ष इस सड़क के पुनर्निर्माण की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री श्री धामी ने करोड़ों रुपये की लागत की इस परियोजना को मंजूरी दी और निर्माण कार्य आरंभ हुआ, लेकिन कुछ दिन पहले तकनीकी कारणों के चलते कार्य रोक दिया गया था। अब निर्माण कार्य दोबारा शुरू होने के बाद स्थानीय जन खुशी व्यक्त कर रहे हैं। मुख्यमंत्री एवं महापौर का आभार व्यक्त करते हुए जिला मंत्री अतुल पांडे ने कहा कि सड़क निर्माण पूरा होने के बाद शहर की यातायात व्यवस्था पहले से अधिक सुगम हो जाएगी।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
