काशीपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शनिवार को उत्तराखंड आ रहे हैं। वह नैनीताल जनपद के हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र स्थित रामलीला ग्राउंड में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। खरगे की जनसभा को लेकर काशीपुर के कांग्रेसी भी जोश से लबरेज हैं। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अरुण चौहान ने दावा किया कि हल्द्वानी रैली ऐतिहासिक होगी और 2027 विधानसभा चुनाव का राजनीतिक संदेश भी कांग्रेस द्वारा यहीं से दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि काशीपुर से भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता और आमजन हल्द्वानी पहुंच कर इस विशाल रैली में प्रतिभाग करते हुए यह दर्शाएंगे कि उत्तराखंड में आने वाला वक्त सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस पार्टी का है। उत्तराखंड की वर्तमान भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए अरुण चौहान ने कहा कि उत्तराखंड की जनता महंगाई, बेरोजगारी और कुशासन से पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। बदलाव का माहौल बन चुका है और जनता 2027 में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में लाने का मन बना चुकी है। अरुण चौहान ने कहा कि शनिवार को कांग्रेस हल्द्वानी से उत्तराखंड का चुनावी बिगुल बजाएगी।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
