काशीपुर। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गणेश गोदियाल द्वारा कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा को दृष्टिगत रखते हुए डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय को कमेटी का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। अपेक्षा की गई है कि आगामी विधानसभा चुनाव में वे पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करते हुए पार्टी की जनहितकारी नीतियों, विकासपरक सोच और सर्वधर्म समभाव की भावना को जनसाधारण तक पहुंचाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ेंगी। उधर, डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने प्रदेश सचिव जैसे महत्वपूर्ण पद की ज़िम्मेदारी सौंपे जाने पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं विश्वास दिलाती हूं कि पूर्ण समर्पण से पार्टी की सेवा करूंगी और इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा से निभाऊंगी। प्रदेश सचिव नियुक्त होने पर प्रदेश व क्षेत्र से कांग्रेस जन डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय को लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं। डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय ने इन सभी का आभार व्यक्त किया है। उल्लेखनीय है कि दिवंगत पूर्व सांसद सत्येन्द्र चन्द्र गुड़िया की पुत्री डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय कांग्रेस की सक्रिय व निष्ठावान कार्यकर्ता हैं और कांग्रेस के प्रत्येक कार्यक्रम में प्रतिभाग कर पार्टी को मजबूत बनाने में जुटी नजर आती हैं।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
