देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल को पुलिस ने बरेली से गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी की ओर से लगाए गए जातिसूचक टिप्पणी और उत्पीड़न के आरोपों के मामले में पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। न्यायालय से गैर जमानती वारंट हासिल होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तारी की कार्रवाई की। रेखा आर्या ने 15 अक्टूबर को देहरादून की कैंट कोतवाली में पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआइटी) गठित किया गया था।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ के लिए तीन नोटिस भेजे जाने के बावजूद गिरधारी लाल जांच में शामिल नहीं हुए थे। इसके बाद न्यायालय से गैर जमानती वारंट हासिल किया गया। उनकी अग्रिम जमानत याचिका भी खारिज हो चुकी थी।
मंत्री ने अपनी शिकायत में मारपीट, उत्पीड़न, धोखाधड़ी, जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल, जान से मारने की धमकी और हत्या की साजिश जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने यह आरोप भी लगाया था कि पति ने पहली शादी की जानकारी छिपाकर उनसे विवाह किया और कथित रूप से फर्जी हस्ताक्षरों के जरिये उन्हें कंपनियों के निदेशक पद से हटाया। इन आरोपों की जांच पुलिस कर रही है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
