काशीपुर। दीपावली पर पटाखों से निकलने वाली चिंगारी आंखों को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती है। इससे कॉर्निया में खरोंच, आंखों में घाव, बाहरी कणों का प्रवेश और आंख का गोलक फटने तक का खतरा रहता है। गंभीर मामलों में आंखों की रोशनी भी जा सकती है। इसे देखते हुए PGI चंडीगढ़ के नेत्र रोग विभाग ने लोगों के लिए पटाखों से बचाव संबंधी एडवाइजरी जारी की है।
पटाखे जलाते समय क्या करें :
1-पटाखे जलाते या देखते समय कम से कम 6 से 8 फीट की दूरी बनाए रखें।
2-आंखों को चिंगारी और बारूद के कणों से बचाने के लिए सुरक्षात्मक चश्मा पहनें।
3-बच्चों को अकेले पटाखे न जलाने दें। हमेशा उनकी निगरानी करें।
4-पटाखे घरों, वाहनों और सूखी घास से दूर खुले स्थान पर जलाएं।
5-पास में पानी की बाल्टी, रेत और प्राथमिक उपचार का सामान रखें।
6-सिंथेटिक कपड़ों के बजाय सूती कपड़े पहनें।
7-पटाखे छूने के बाद हाथ अच्छी तरह धोएं।
इन गलतियों से बचें :
1-जलते या खराब पटाखों को सीधे न देखें।
पटाखा फुस्स होने पर उसे दोबारा जलाने की कोशिश न करें।
2-पटाखे जलाते समय कॉन्टैक्ट लेंस न पहनें।
3-पटाखे किसी व्यक्ति की ओर न फेंकें और चेहरे के पास न जलाएं।
4-आंख में कोई कण चला जाए तो उसे रगड़ें नहीं।
5-आंख में चोट लगने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाएं
6-आंख पर साफ कपड़ा या सुरक्षा कवच हल्के से रखें।
7-आंख पर किसी तरह का दबाव न डालें।
8-जलने की स्थिति में मरहम न लगाएं और आंख को न धोएं।
9-बिना देर किए नजदीकी नेत्र विशेषज्ञ से संपर्क करें।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
