November 18, 2026
Screenshot_2026-11-18-11-52-39-18

काशीपुर। काशीपुर की राजनीति में एक नाम पिछले 25 साल से सबसे ऊपर रहा है-चीमा परिवार। वर्ष 2002 से लेकर वर्ष 2022 तक, पांच विधानसभा चुनावों में इस सीट पर चीमा परिवार का ही कब्जा रहा। पहले हरभजन सिंह चीमा ने 2002, 2007, 2012 और 2017 में लगातार चार बार जीत दर्ज की, और फिर 2022 में उनके पुत्र त्रिलोक सिंह चीमा ने विरासत संभाली। लेकिन सवाल यही है कि इस 25 साल के इस लंबे राज में काशीपुर को मिला क्या? 25 वर्षों में काशीपुर को जिला घोषित न करा पाना, पिता-पुत्र की नाकामी का सबसे बड़ा उदाहरण माना जा रहा है।

जमीन पर क्या है हाल?

स्थानीय लोगों का कहना है कि इतने लंबे समय तक एक ही परिवार के हाथ में सत्ता रहने के बावजूद काशीपुर की मूल समस्याएं जस की तस हैं।
जलभराव और टूटी सड़कें : प्रमुख ज्वलंत समस्या-हर बारिश में जलभराव, का 25 वर्षों में निवारण न होना। ग्रामीण इलाकों में सड़कों का शिलान्यास, शहर की सड़कों पर गड्ढों में हिचकोले खाते वाहन।
जाम और अतिक्रमण : मेन मार्केट समेत शहर की हर सड़क पर हर दिन जाम। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सिर्फ कागजों में।
स्वास्थ्य और शिक्षा : बड़ी आबादी वाला औद्योगिक शहर होने के बावजूद कोई बड़ा सरकारी मेडिकल कॉलेज, कोई बड़ी यूनिवर्सिटी, कोई बड़ा स्टेडियम काशीपुर को नहीं मिला।
रोजगार : औद्योगिक क्षेत्र होने के बावजूद स्थानीय युवाओं को रोजगार के लिए बाहर जाना पड़ रहा है।

इस संबंध में मतदाताओं से संपर्क करने पर कई बुजुर्ग मतदाताओं ने साफ कहा कि “हमने 25 साल दिए, हर बार यही सुना कि “अगली बार विकास होगा। न जाने, अब अगली बार कब आएगी?” उन्होंने सवाल किया कि “जिस शहर से नारायण दत्त तिवारी जैसे नेता मुख्यमंत्री बने, वो शहर आज भी अपनी पहचान के लिए तरस रहा है, आखिर क्यों?”
मतदाताओं ने कहा कि “चुनाव फिर आ रहा है। 25 साल का हिसाब अब जनता के हाथ में है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *