काशीपुर। काशीपुर में एक बार फिर दौड़ का जोश देखने को मिलेगा। Yash Kirti Setu 2.0 (Offline) की ओर से Tarai Independent Schools Welfare Society Uttarakhand के सहयोग से *Kashipur Mini Marathon 2026* का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में मुख्य रूप से प्रतिभाग कर रहे लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर के अध्यक्ष ला. गौतम मेहरोत्रा ने बताया कि रजिस्ट्रेशन फॉर्म जारी कर दिया गया है। इसमें स्कूली छात्र-छात्राओं से लेकर बुजुर्ग तक सभी भाग ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि मैराथन के लिए 4 कैटेगरी बनाई गई हैं, इनमें 10 से 14 वर्ष, 14 से 21 वर्ष, 21 से 55 वर्ष तथा 55 वर्ष और उससे ऊपर शामिल हैं। लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग वर्ग की व्यवस्था है। श्री मेहरोत्रा ने बताया कि रजिस्ट्रेशन फीस मात्र 200 रुपये निर्धारित की गई है।
फॉर्म में प्रतिभागी का नाम, माता-पिता / अभिभावक का नाम, स्कूल का नाम, जेंडर और कैटेगरी भरनी होगी। ला. गौतम मेहरोत्रा ने बताया कि 18 साल से कम उम्र के प्रतिभागियों के लिए माता-पिता/ अभिभावक की सहमति वाला Declaration Form भरना अनिवार्य है। इसमें यह लिखा है कि प्रतिभागी स्वेच्छा से भाग ले रहा है और शारीरिक व मानसिक रूप से फिट है। जरूरी निर्देश से अवगत कराते हुए उन्होंने बताया कि इवेंट के दिन रजिस्ट्रेशन डेस्क पर आधार कार्ड/स्कूल ID दिखाना पड़ सकता है, खासकर उम्र आधारित कैटेगरी का दावा करने पर। सभी प्रतिभागियों को आयोजकों के नियमों और निर्देशों का पालन करना होगा। किसी भी अप्रत्याशित परिस्थिति में सभी अधिकार Yash Kirti Setu और Tarai Independent Schools Welfare Society Uttarakhand के पास सुरक्षित रहेंगे।
रजिस्ट्रेशन कैसे करें? की जानकारी देते हुए ला. गौतम मेहरोत्रा ने बताया कि फॉर्म में दिए गए QR Code को स्कैन करके ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।WhatsApp कम्युनिटी से जुड़कर अपडेट पा सकते हैं। Instagram पर फॉलो करके भी अपडेट ले सकते हैं। वेबसाइट https://yashkirtisetu.web.app/ पर भी जानकारी ली जा सकती है।
लायंस क्लब काशीपुर ग्रेटर के अध्यक्ष ला. गौतम मेहरोत्रा ने बताया कि इस मैराथन का उद्देश्य बच्चों और युवाओं में स्वास्थ्य, अनुशासन, आत्मविश्वास और एकता की भावना जगाना है। उन्होंने बताया कि “दौड़ेगा काशीपुर, जीतेगा काशीपुर” के नारे के साथ यह आयोजन काशीपुर के लिए एक बड़ा उत्सव बनने जा रहा है।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
