काशीपुर। महावीर जयंती पर नगर में गाजे-बाजे के साथ भव्य रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
मौहल्ला पक्काकोट स्थित बाबा रिसॉर्ट में श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर समिति द्वारा आयोजित 1008 श्री भगवान महावीर जन्म कल्याणक एवं भव्य रथयात्रा महोत्सव का शुभारंभ कुमाऊं वैश्य महासभा एवं जैन मंदिर समिति पदाधिकारियों ने फीता काट विधिवत कर किया।
मुख्य अतिथि महापौर दीपक बाली, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, पूर्व महापौर ऊषा चौधरी, एडवोकेट संदीप सहगल तथा विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों, उद्यमियों, व्यवसायियों को पटका पहनाकर व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। महिलाओं और बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
मुख्य अतिथि महापौर बाली ने कहा कि जैन समाज सनातन धर्म का अग्रणीय समाज है। उन्होंने जैन समाज के पदाधिकारियों को नगर स्थित दो चौराहों में से उनकी इच्छानुसार किसी एक चौराहे का नाम भगवान महावीर चौक रखे जाने और उसे भव्य स्वरूप बनाने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर जैन समिति अध्यक्ष योगेश जैन, महामंत्री डॉ. विनय जैन, अग्रवाल सभा अध्यक्ष मनोज कुमार अग्रवाल, आशीष गुप्ता, संदीप सहगल, विकास जैन, डा. संजीव गुप्ता, जेपी अग्रवाल, चक्रेश जैन, अमित जैन, राजेश जैन, अधिवक्ता विवेक जैन सीए, हिमांशु गर्ग, कौशलेश गुप्ता, एमपी गुप्ता, अशोक अग्रवाल आदि रहे।

सह संपादक मानव गरिमा
कार्यालय – वार्ड नंबर 17, हाउस नंबर 363, कानूनगोयान, काशीपुर
संपर्क – +91 99174 42518
अपने क्षेत्र के समाचारो को पढ़ने व अपने प्रतिष्ठान, दुकान आदि के सजावटी विज्ञापन छपवाने के लिए मानव गरिमा न्यूज़ पोर्टल व समाचार पत्र से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें-
