April 23, 2026
IMG-20260407-WA0084

काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन इलेवन एवं ज्यूडिशरी इलेवन के बीच मौहल्ला कटोराताल स्थित छावनी ग्राउंड में 15 ओवरों का डे-नाइट क्रिकेट मैच संपन्न हुआ, जिसमें ज्यूडिशिरी इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 109 रन बनाए। जिसमें प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज गर्ब्याल व द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रीतेश कुमार श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा। बार एसोसिएशन काशीपुर इलेवन ने 14 ओवर में लक्ष्य प्राप्त कर लिया जिसमें अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे तथा सचिव यशवंत चौहान का विशेष योगदान रहा। मैच में मुख्य अतिथि रहीं रेखा वनियाल तथा अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे व सचिव यशवंत चौहान ने संयुक्त रूप से विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफियां प्रदान की। मैन ऑफ द मैच काशीपुर बार एसोसिएशन इलेवन के खिलाड़ी भूपेंद्र चौहान ने सर्वाधिक रन बनाए। अंपायरिंग विष्णु भटनागर एडवोकेट व सफदर अली एडवोकेट ने की। मेहराज खान और सुखवीर सिंह ने महत्वपूर्ण पारी खेली।  विजेता टीम की ट्रॉफी बार एसोसिएशन काशीपुर इलेवन के कप्तान विवेक मिश्रा ने ग्रहण की, जबकि उपविजेता टीम की ट्रॉफी प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज गर्ब्याल ने ग्रहण की। मैच में कमेंट्री मोहम्मद अजहर एडवोकेट, भास्कर त्यागी एडवोकेट व ऋषभ एडवोकेट ने की। स्कोरर रोहित नायक एडवोकेट रहे। इस मौके पर अध्यक्ष गिरिजेश खुल्वे, सचिव यशवंत सिंह चौहान, उपाध्यक्ष विधु शेखर शर्मा, उप सचिव अंकित चौधरी, कोषाध्यक्ष बीसी नौटियाल, शुभम उपाध्याय, विवेक कुमार मिश्रा, मेहराज खान, सुखवीर सिंह, रोहित अरोरा, भूपेन्द्र चौहान, विवेक शर्मा, मेहर आलम, ऐनुल हक, अभिताभ सक्सेना, सरफराज, मो. अजहर, शैलेंद्र कुमार मिश्रा एडवोकेट, भास्कर त्यागी एडवोकेट, रोहित नायक, सूरज कुमार एडवोकेट, सैयद आसिफ अली एडवोकेट, देवांग मिश्रा एडवोकेट, राम शर्मा, प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज गर्ब्याल, द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रीतेश कुमार श्रीवास्तव, सिविल जज सीनियर डिवीजन धर्मेंद्र शाह, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सचिन कुमार, न्यायिक मजिस्ट्रेट विनीत कुमार श्रीवास्तव, सिविल जज पूनम तोड़ी, सिविल जज सृष्टि बनियाल, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *