April 23, 2026
IMG_20260407_144915

काशीपुर। ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत काशीपुर पुलिस ने नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 04.93 स्मैक के साथ एक शख्स को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर अजय गणपति द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक काशीपुर एसके सिंह एवं क्षेत्राधिकारी बाजपुर/काशीपुर विभव सैनी के निर्देशन में चौकी प्रभारी कटोराताल द्वारा मय पुलिस टीम के गश्त के दौरान चांस रिकवरी में काशीपुर क्षेत्र से सलीम पुत्र शरीफ निवासी मोहल्ला अल्ली खां को 04.93 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा- 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र चौधरी, एसएसआई नवीन बुधानी, एसआई कौशल भाकुनी, चौकी प्रभारी कटोराताल, अपर उप निरीक्षक प्रकाश बोरा, कांस्टेबल प्रेम कनवाल, गिरीश मठपाल व देवानंद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *