April 23, 2026
Screenshot_2026-04-07-22-06-03-80

काशीपुर। मंडी समिति काशीपुर में खाद्य विभाग क्रय केंद्र पर गेहूं खरीद प्रारंभ हुई, जिसमें किसान विकास क्लब (उत्तराखंड) के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा के गेहूं की तौल से शुरुआत हुई। एसएमओ अतुल चतुर्वेदी ने अवगत कराया कि मंडी के अंतर्गत 07 क्रय केंद्र स्थापित हैं। मंडी सचिव योगेश तिवारी ने बताया कि सभी क्रय केंद्रों पर समस्त सुविधाएं उपलब्ध हैं। किसान विकास क्लब के प्रदेश अध्यक्ष अरुण शर्मा ने क्रय केंद्रों के अधिकारियों से अनुरोध करते हुए किसानों को सहयोग करने की अपील की, साथ ही किसान बंधुओं से भी उचित मानक वाला गेहूं लाने का आग्रह किया। सोमवार को पहले दिन खरीद के मौके पर मुख्य रूप से एमआई नीतू कुमारी, दीवान सिंह बोहरा, भीम सिंह, प्रकाश आर्य, नवनीत तिवारी, मुख्त्यार सिंह, सत्यम शर्मा आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *